Форум Блог Новости Путеводитель   Реклaма

Аудио-сказки › Сказки на хинди. Два кота и обезьяна

Карма 120
2.09.2008
Сказки на хинди. Два кота и обезьяна

बन्दर और दो बिल्लियाँ

किसी गाँव में एक किसान रहता था| उसके घर में दो बिल्लियाँ थीं | एक का नाम था पूसी और दूसरी का नाम था मानो |

एक दिन दोनों बाग को जा रही थीं | उनको एक रोटी पड़ी मिली | वे दोनों उसे उठाकर बाग में ले गई |

दोनों बिल्लियों ने रोटी के दो टुकड़े कर लिये | दोनों ने एक-एक टुकड़ा ले लिया | पूसी बोली --- मेरा टुकड़ा छोटा है | तेरा टुकड़ा बड़ा है | दोनों बिल्लियाँ आपस में झगड़ने लगीं |

इतने में वहाँ एक बन्दर आया | कहने लगा --- बहनो क्या बात है ? क्यों आपस में लड़ रही हो ?

जब बन्दर को बात का पता लगा तो उसने कहा --- बहनो मैं बराबर-बराबर रोटी बाँटकर तुम्हारा फ़ैसला कर दूँ |

बन्दर एक तराज़ू ले आया | उसने रोटी का एक टुकड़ा एक पलड़े में डाला | दूसरा टुकड़ा दूसरे पलड़े में डाला |

फ़िर बन्दर ने कहा --- दायें पलड़े वाला टुकड़ा बड़ा है | इतना कहकर उसने थोड़ी सी रोटी तोड़ी और मुँह में रख ली |

अब बायां पलड़ा ज़रा नीचे झुक गया | बन्दर कहने लगा --- बायें पलड़े वाला टुकड़ा बड़ा है | यह कहकर उसने थोड़ी सी रोटी तोड़ी और मुँह में रख ली |

इसी तरह बन्दर कभी दायें पलड़े की रोटी तोड़ कर खा लेता कभी बायें पलड़े की खा लेता |

जब दोनों टुकड़े छोटे रह गये तो बिल्लियाँ घबराई | कहने लगीं --- भाई बन्दर ! हमारे टुकड़े हमें दे दो | हम अपने आप बाँट लेंगी |

बन्दर ने कहा --- कितनी देर से मैं तुम्हारे झगड़े का फ़ैसला कर रहा हूँ | यह तो मेरी फ़ीस है |

इतना कहकर बन्दर ने बाकी रोटी भी मुँह में रख ली | फ़िर वह पेड़ पर जा चढ़ा | बिल्लियाँ बहुत पछताई | उन्होंने कहा --- आगे से हम कभी आपस में नही लड़ेंगी |

Вопросы для практики.

१ इस कहानी में बिल्लियाँ कहाँ रहती थीं ?

२ क्या पूसी और मानो बन्दर थे ?

३ इस कहानी में कितनी बिल्लियाँ और कितने बन्दर थे ?

४ रास्ते में बिल्लियों को क्या मिला ?

५ बिल्लियाँ आपस में क्यों झगड़ने लगीं ?

६ किसका टुकड़ा बड़ा है ?

७ क्या बन्दर बिल्लियों का दोस्त था ?

८ क्या बन्दर चतुर था ?

९ क्या आपको बन्दर का नाम मालूम है ?

१० तराज़ू किसके पास था ?

११ बन्दर पलड़ों में क्या डालता है ?

१२ बन्दर ने फ़ीस के लिए क्या लिया ?

Словарик хинди-англ.

झगड़ना to fight (with words)

आपस में in between each other

लड़ना to fight (physically)

फ़ैसला करना to make a decision

तराज़ू m. scale

पलड़ा m. scale plate

पछताना to regret
коты
коты
 Скачать: коты wav
Помощь сайту
Случайные топики
Новое в Блоге